
नदी में डूबने से मृत बच्चों के परिजनों से मिले सांसद, कहा इस दुःख की घड़ी में सरकार व प्रसाशन आपके साथ है,धैर्य रखें
तरैया(सारण):04.10.2018।
सगुनी गंडक नदी घाट पर जिउतीत के दिन नदी में डूबकर मरे चारो बच्चों के परिजनों से गुरुवार को महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय मिलकर पिड़ित परिवार को सांत्वना दिया।सांसद ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में धैर्य रखें सरकार और प्रसाशन दोनो आपके साथ है।सांसद ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पिड़ित के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग से चार-चार लाख रुपये शीघ्र मिलेंगे।उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो तैरना नही जानते है वह सतर्कता बरते और नदी घाट के किनारे नही जाये।और अपने बच्चों के ऊपर भी नजर रखे उन्हें नदी किनारे नही जाने दे।हमलोग घाट के किनारे सतर्कता बरते की भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति नही हो।विधायक ने भी दुःख व्यक्त करते हुए लोगो को जागरूक रहने की बाते कही।उक्त मौके पर भाजपा नेता संजय सिंह,शेखर सिंह,विजय प्रताप सिंह,रामचन्द्र तिवारी,उपसरपंच मनोज सिंह,बच्चा सिंह,दिलीप राम, रितेश प्रताप सिंह,राजद जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव,पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार यादव,मनोज राय, मुन्ना कुमार यादव व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments