
पानापुर में जीविका समूह के ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस
पानापुर (सारण) : शुक्रवार को थानाक्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत में तुर्की ब्रह्मस्थान के पास जीविका समूह के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय मिला दिवस मनाया।जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया ।मौके पर उपस्थित महिलाओं को महम्मदपुर मुखिया अनिल कुमार मांझी तथा बीपीएम राकेश कुमार ने सम्बोधित किया ।अपने सम्बोधन में मुखिया श्री मांझी ने महिलाओं को उनके हक और अधिकार के संबंध मे विस्तार बताया।उन्होंने कहा कि पहले महिला और की महिला में काफी बदलाव हुआ है ।लेकिन अभी भी महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है ।बीपीएम श्री कुमार ने कहा कि जीविका दीदीयों ने महिला समाज के जागरूकता के लिए काफी सराहनीय कार्य किया है।उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया ।इस अवसर पर नीतीश कुमार, रविन्द्र कुमार, संतोष कुमार, निर्मला कुमारी, बसंती देवी सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments