मशरक थाना क्षेत्र के पुर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के आवास के सामने एक महिला अचेत होकर गिर गई। कोरोना वायरस के प्रकोप और लाॅकडाउन होने के कारण सभी लोग घर में था। राहगीरों के शोर गुल करने पर पुर्व सांसद के अनुज मदन सिंह और बनियापुर विधानसभा राजद विधायक केदार नाथ सिंह ने त्वरित प्रतिक्रिया दिखाते हुए उसे अपने निजी गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज उसका भर्ती करवाया। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण उस अचेत महिला के पास कोई नहीं जा रहा था। लेकिन स्थानिय विधायक केदार नाथ सिंह ने इंसानियत का परिचय देते हुए उसे अपनी देख रेख में भर्ती करवाया। अज्ञात महिला की पहचान मशरक प्रखंड के पूरब टोला निवासी ममता देवी (काल्पनिक नाम) के रूप में कि गई। महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर ईलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।