मढ़ौरा(सारन): थाना क्षेत्र के भुआलपुर से पुलिस ने कुआं से एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया । मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को पुलिस को कुंआ में एक शव होने की जानकारी मिली । सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुंए से शव को बाहर निकाल कर पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन पहचान नही हो सका । बाद में पुलिस ने शव को जब्त कर रविवार को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया । ग्रामिणों के अनुसार किसी अन्य जगह से हत्या कर शव को कुआं में डाल कर साक्ष्य छुपाने का प्रयास हो सकता है । फिलहाल शव के मिलने बाद से गांव में चर्चा का बाजार गर्म है ।