मढ़ौरा(सारण) : कोलकता से मढ़ौरा के बरदहिया आ रही एक बारात की गाड़ी में एक युवक की संदिग्ध रूप में मौत हो गयी। मृतक पश्चिम बंगाल के तुफानगंज निवासी राजदेव शर्मा का 27 वर्षीय पुत्र सुबोध शर्मा बताया गया है । मिली जानकरी के अनुसार सुबोध शर्मा ने अपने अन्य दोस्तो के साथ खाया पीया था । रात में वह अपनी सीट पर सोया रह गया । सुबह जब उसे जगाया गया तो नह नही जगा । मौत की जानकारी पर बाराती में हड़कंप मच गया और अफरातफरी का माहौल बन गया । बाद में पुलिस को सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है । पुलिस के अनुसार सही कारणों का पता शव के पोस्टमार्टम से हो सकेगा ।