
अमनौर।स्थानीय थाना क्षेत्र के लच्छी कैतुका नाटकशाला के पास गुरुवार की रात एक किराना दुकान के गोदाम से अमनौर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जयराम सिंह द्वारा किराना दुकान के आड़ में अवैध रुप से शराब का धंधा करता है. जिसकी सूचना पर उसके दुकान तथा गोदाम में छापेमारी की गई जहां उसके गोदाम से 394 पीस छोटे बडे़ विदेशी शराब की बोतल जिसमें 750 एमएल का 69 पीस,375 एमएल का 140 पीस तथा 180 एमएल का 185 पीस जो कार्टून व बोरे मे छुपाकर रखा गया था जिसे बरामद किया गया. वहीं पुलिस को देखकर धंधेबाज फरार हो गया. इसकी सूचना वरिये पुलिस अधिकारी को दिया गया जहां उनके निर्देश पर मकेर बीडीओ अविनाश कुमार के सामने जप्ती सूची बनाई गई तथा धंधेबाज के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.




Recent Comments