सारण/अमनौरअमनौर में भी कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ रहा है. कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो रही है.  अमनौर स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट देखे तो  बुधवार को भी 141 लोगों की कोविड;19 की जांच में दस पोजेटिव केस मिले हैं. अबतक 90 पोजेटिव मामले सामने चूके  हैं  प्रतिदिन जांच में लगभग आठ से दस प्रतिशत आकड़े  के मुताबिक दस- बारह की संख्या में संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं. जबकि अबतक कोरोना संक्रमित पांच लोगों की मौत की खबर है. स्थिति  दिनपर दिन और भयावह होती जा रही है. वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रखंड स्तर पर कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज का कोई सुविधा नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों की चिंता और बढां दिया है. फिर भी लोग लापरवाही कर रहे हैं. सरकार द्वारा जारी किए नये गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए स्थानीय प्रशासन लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार कर रही है.