करंट लगने से दो की मौत

✍ परवेज अख्तर/सिवान;

सिवान : जिले के दो अलग अलग प्रखंडों में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों व परिजनों ने विद्युत विभाग को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए विभाग से मुआवजे की मांग की है। मृतकों में एचएच नगर थाना क्षेत्र के नोनियाडीह गांव निवासी सुनील महतो व नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी गांव निवासी मोहन साह है। घटना के बाद दोनों परिवार में मातम है। मृतकों में शामिल मोहन राजमिस्त्री था जबकि दूसरा सुनील महतो कबाड़ी बिक्री का काम करता था।