⏭जाप संरक्षक पप्पु यादव के आश्वासन पर टुटा जलसत्याग्रह

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :

अनुमंडल के कठडुम्मर घाट व आगरदह पर पुल तथा शहरबन्नी तक सड़क निर्माण की मांग लेकर कठडुम्मर घाट पर चल रहे जल सत्याग्रह शनिवार को जाप के संरक्षक सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव के ठोस आश्वासन एवं भाजपा नेता अरविंद सिंह के सहयोग से समाप्त हो गया।

इससे पूर्व सांसद पप्पु यादव अपने दलबल के साथ कठडुम्मर घाट पहुंत जलसत्याग्रही से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये सांसद पप्पु यादव ने कहा कि 70 सालों में आपलोगों ने जिनको भी चुनने का काम किया वह यहां की जनता को ठगने का काम किया।

रंजीत रंजन जब सांसद बनी तो सबसे पहले उसने कोपरिया स्थित स्लूईस गेट को खुलवाने का काम किया जिससे लाखों एकड़ में जलजमाव से से निजात मिला साथ ही किसानों को सीधा लाभ मिला।लेकिन जब यहां के एक नेता पुन जीते उन्ही का रिस्तेदार उस गेट को मछली मारने के लिये बंद कर दिया जिससे लाखों एकड़ में फिर से जलजमाव हो गया किसान परेशान है।

उन्होनें कहा कि 14,15 मार्च को जब संसद सत्र की शुरूआत होगी तो मैं और रंजीत रंजन डेंगराही व कठडुम्मर का मुद्दा लोकसभा में उठाउंगा साथ ही केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिल अविलंब दोनो स्थानों का सर्वे करवाने का आग्रह करूंगा। उन्होनें ने कहा कि इन दोनों स्थानों पर जिस स्थान पर कम लागत में अधिक फायदा का काम होगा वहां पुल व सड़क बनाने का जोर लगा दुंगा।

सभा को भाजपा नेता अरविंद सिंह ने संबोधित करते हुये कहा कि यहां के लोगों की यह मांग जायज है इस मांग को हमलोग सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखने का काम किया दो भी जनप्रतिनिधियों इस मांग को सार्थक करेगा वही यहां की जनता का हमदर्द होगा। वही सांसद के इस आग्रह पर कि इस जलसत्याग्रह को अभी समाप्त कर दिया जाय अगर मार्च बाद कुछ नही होगा तो हम भी आप लोगों के साथ सत्याग्रह में शामिल हो जाउंगा। सभी कमिटी के लोगों ने आपस में राय विचार कर वहां उपस्थित लोगों से राय लेकर जलसत्याग्रह समाप्त करने की बात पर सहमती प्रदान कर दी।

सत्याग्रह में शामिल रणवीर यादव, बिछु पहलवान, विपिन पंडित, अखिलेश पंडित, सुभाष यादव आदि ने कहा कि आजादी के बाद से दर्जनों विधायक व सांसद बने। लेकिन हमलोगों के विकास का किसी ने नहीं सोचा इसलिए या तो इस घाट पर पुल सह सड़क बने यही हमलोग को आशा है। पुल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष सिंधु प्रसाद यादव, सचिव रणविजय सिह, कोषाध्यक्ष अमरनाथ सिह व पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव आदि ने एक स्वर में कहा कि पप्पु यादव से सब लोगों को आशा है।


पुल निमार्ण संधर्ष समिति के अध्यक्ष सिंधु प्रसाद यादव, विजय सिह, कोषाध्यक्ष अमरनाथ सिह व पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव आदि ने एक स्वर में कहा कि पप्पु यादव से सब लोगों को आशा है। इस अवसर पर जाप के जिला प्रवक्ता शेलेन्द्र शेखर, रंजन यादव, शशि यादव, नंदन कुमार, समीर पाठक, गगन यादव, भीम यादव, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहें।