सारण : अमनौर में दस वर्षीय किशोरी की गला रेत कर हत्या, आक्रोशित लोगों ने विरोध में  अमनौर – सोनहो एसएच 73 को जाम किया


दैनिक खोज खबर ब्यूरो, सारण

अमनौर थाना क्षेत्र के ढोरलाही नारापर गांव में एक दस वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला रेत कर हत्या किए जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. गुस्साए लोगों ने अमनौर – सोनहो एसएच 73 को जाम कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के देवेन्द्र राय उर्फ भोला राय का दस वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी शुक्रवार को संध्या सात बजे  घर से गांव के एक शादी समारोह भोज खाने गई  थी. घर वापस नहीं लौटी तो  उसके खोज में परिजन जुट गए . मगर कही पता नहीं चल पाया था.

शनिवार को गांव के लगभग एक बजे दोपहर में बच्चों ने सड़क किनारे खाली मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे  खेलने के दौरान बॉल बगल के गेहूं के खेत में चली गई. जहाँ बच्चों ने बॉल लेने पहुंचा तो देखा कि उक्त बच्ची का शव वहां पड़ा है.जिसका गर्दन व पेट चाकू से रेता गया था.

जिसकी सूचना आग की तरह फैल गई.सुचना मिलने के बाद एएसपी मढौरा अशोक कुमार सिंह, मढौरा इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित सहित अमनौर, तरैया व भेल्दी की पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गई.

तथा लोगों को समझाने की कोशिश की मगर गुस्साए लोगों ने एसपी, सारण को बुलाने तथा अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे. पुलिस स्वांगदास्ता के मदद से अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं.