देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, दो अन्य फरार

#परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया : थानाक्षेत्र के अलापुर गांव में मंगलवार की रात किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे तीन युवकों में से एक को पुलिस ने देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। फरार दोनों युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार युवक मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बलेथा मठिया निवासी वीरेंद्र गिरि का पुत्र कन्हैया कुमार गिरि है। जिसे पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। जमादार शैलेंद्र कुमार राय के लिखित बयान पर थाना कांड संख्या 223,19 दर्ज किया गया है।