मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर गुरुवार की सुबह मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा शिव मंदिर के पास अनियंत्रित स्क्रारपियो ने सड़क किनारे खड़े वृद्ध को जोरदार टक्कर मार फरार हो गया। टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए जहां इलाज के दौरान उनकी पहचान दुमदुमा गांव निवासी लालबाबू सिंह के रूप में हुई। घटना में घायल का ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायल के परिजन ने बताया कि दुमदुमा शिव मंदिर के पास घायल की दुध की दुकान है वही पर वे खड़े थे कि अनियंत्रित स्क्रारपियो ने टक्कर मार दी। सड़क दुघर्टना के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम कर दिया। दुमदुमा शिव मंदिर के पास प्रतिदिन हो रही सड़क दुघर्टना से आक्रोशित लोगों ने एस एच-73 को जाम कर दिया जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सड़क जाम हो को स्थानीय मुखिया बहरौली अजीत सिंह,दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह की मदद से आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर कर आवागमन चालू कराया।