एसएसए मद के शिक्षकों को नहीं मिला वेतन

#परवेज अख्तर/सिवान;

मैरवा : प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कार्य करने वाले एसएसए मद के शिक्षकों को अप्रैल महीने से वेतन नहीं मिला है। राज्य सरकार ने ईद के अवसर पर सभी नियोजित शिक्षकों को हर हाल में वेतन भुगतान का आदेश दिया था। इसके बावजूद वेतन भुगतान नहीं हो सका। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय में कार्य करने वाले नियोजित शिक्षक और स्नातक ग्रेड के नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान सर्व शिक्षा अभियान की राशि से होता है। राशि के अभाव में में वेतन भुगतान लंबित है। तीन महीने का वेतन मिलने का इन्हें इंतजार है।
……………………………………….