
छपरा:- प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बंगरा जलालपुर के सत्र 2021- 2023 और सत्र 2022-2024 के लगभग शत प्रतिशत प्रशिक्षुओं ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने महाविद्यालय,परिवार और समाज को खुशी दी है।केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले सभी प्रशिक्षु सरकारी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज बंगरा जलालपुर से डीएलएड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। महाविद्यालय के प्राचार्य पप्पू कुमार ने बताया कि नियमित रूप से महाविद्यालय में वर्ग का संचालन तथा सभी व्याख्याता के द्वारा डीएलएड प्रशिक्षण के अलावा आतरिक्त वर्ग में सीटेट से संबंधित पाठ्यक्रम को भी प्रशिक्षुओं को बताया जाता है जिसका परिणाम है की महाविद्यालय के इतने प्रशिक्षुओं ने एक साथ सफलता को हासिल किया है। प्राचार्य ने इस सफलता का श्रेय महाविद्यालय के सभी व्याख्याता के मेहनत, प्रशिक्षुओं के माता-पिता सहित सभी गुरुजनों को दिया।
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले में अमन सिंह,आकाश,गौरव, साजिद,पंकज,रौशनी,सारिका सहित सभी प्रशिक्षु है।केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होने पर प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बंगरा के प्राचार्य पप्पू कुमार,व्याख्याता राजेश्वर सिंह,प्रेम कुमार,संजय राम, अख्तर अली,मनोरंजन कुमार, रविन्द्र कुमार गौंड,आसमा कमाल सहित महाविद्यालय के सभी सदस्यों ने बधाई दी।




Recent Comments