एसएच-73 पर ऑटो पलटा , चालक की मौत
तरैया (सारण): शनिवार को थाना क्षेत्र के गवन्द्री गांव के पास एसएच-73 पर अचानक एक ऑटो पलट जाने से दब कर चालक की मौत हो गयी है।मृतक डुमरी निवासी मुकेश कुमार सिंह बताया जाता है।ग्रामीणों के अनुसार चालक अपना ऑटो लेकर मढ़ौरा से तरैया जा रहा था।इसकी क्रम में अनियंत्रित होकर ऑटो रोड के किनारे गढ़े में पलट गया ।जिसमें चालक की दबकर उसकी मौत हो गयी।