इसुआपुर में भारत बंद का रहा असर
#रिपोर्ट-अज़हर करीम/इसुआपुर (सारण) : पेट्रोल ,डीजल तथा रसोई गैस के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ राजद , कांग्रेस तथा वामदलों के संयुक्त बैनर तले इसुआपुर में बंद का व्यापक असर दिखा । राजद के विजय राय ,सुनील यादव ,रामबाबू राय ,गुड्डु कुशवाहा तथा प्रमुख पति अजय राय , माकपा के गंगासागर राम तथा जिला पार्षद गीतासागर राम के नेतृत्व में इसुआपुर बाजार के हनुमान मंदिर के पास सतरघाट-छपरा मुख्य सड़क पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया गया । सुबह के 9 बजे से दोपहर के 3 बजे तक रोड जाम कर यातायात अवरूद्ध कर दिया गया । वहीं कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष उदय नारायण सिंह ,संतकुमार सिंह ,रामदेव चतुर्वेदी तथा प्रभुनाथ प्रसाद के नेतृत्व में सढ़वारा बाजार पर आगजनी व रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया ।
बंंद पूर्णत:असफल रहा – जदयू
इसुआपुर में राजद , कांग्रेस तथा वामदलों का बंद कार्यक्रम पूर्णत:असफल रहा । प्रखण्ड अध्यक्ष छबीनाथ सिंह ने कहा कि बंद के बहाने राजद तथा सीपीएम कार्यकर्ताओं ने तांडव व उत्पात मचाया । आम लोगों ,व्यवसाईयों को डराने-धमकाने का काम किया । जिसे जनता माफ नहीं करेगी ।




Recent Comments