मढ़ौरा(सारण)।
थाना क्षेत्र के भूआलपुर गांव में चौकीदार अरूण कुमार के घर असामाजिक तत्वों ने धावा बोल परिजनों के साथ मारपीट की। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंच छापेमारी की है लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा हैं कि आरोपी पक्ष शराब के धंधे में लिप्त हैं और चौकीदार अरूण राय उनलोगो की सूचना पुलिस को देता था । जिस पर पुलिस की कारवाई उनके खिलाफ़ हुआ करती हैं। इसको लेकर शराब माफियाओं के परिजनों ने आक्रोशित होकर चौकीदार अरूण राय के घर पर पहुंच गए और हमला बोल दिए । इस दौरान उनके परिजनो की पिटाई की भी सूचना है ।




Recent Comments