
छपरा। एनएच 101 पर मलमलिया एवं नगवा के बीच समपार संख्या 11 पर निर्माणाधीन आरओबी के गर्डर लॉन्चिंग कार्य किया जाना है। इसको लेकर 11 जनवरी 23 से 11 फरवरी 23 तक सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे तक पथांतर की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस अवधि में मलमलिया से छपरा जानें वाले बड़े वाहन मशरक होकर छपरा जायेंगे। जबकि छोटे एवं हल्के वाहन माघर- भिखमापुर- हिलसर के रास्ते छपरा जायेंगे। वहीं छपरा से मलमलिया-महाम्मदपुर जानें वाले बड़े वाहन जलालपुर-नगरा-मशरक होकर मलामलिया-महामदपुर जाएंगे, जबकि छोटे एवं हल्के वाहन हिलसार- भीखमपुर- माघर के रास्ते मलमलिया जायेंगे। इस दौरान सिवान-मलमलिया- मशारक मार्ग सभी वाहनों के लिए खुली रहेगी।




Recent Comments