सात पर प्राथमिकी, दो को जेल
हुसैनगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के छाता सिगौती टोला में 30 सितंबर की सुबह भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों में हुई मारपीट में रंजय साह की पत्नी रेनु देवी ने गुरुवार की शाम थाने में आवेदन देकर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें सिपाही यादव, अरविंद यादव,भगेलू यादव, सुरेश यादव, भूखल यादव, शिवजी यादव एवं जय प्रकाश यादव को आरोपित किया है। पुलिस ने जयप्रकाश यादव और सुरेश यादव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। रेनु देवी ने आरोप लगाया है कि 30 सितंबर की सुबह वह बाहर गई थी तभी उसके पट्टीदारी के लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही घर में घुसकर 50 हजार रुपए जेवर निकाल लिए तथा दरवाजे पर खड़ी बाइक को ईंट-पत्थर से मारपीट कर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा धमकियां भी दी।




Recent Comments