
मशरक (सारण)। एक ही घर से कमलेश और सुरज की अर्थी उठने के बाद परिवार सदमे में है। 6 भाईयों में सबसे छोटा सूरज की शादी पिछले शाल हुई थी। पत्नी गुड़िया देवी 20 दिन की दुधमुहे बच्ची को गोद में लेकर बिलाप कर रही थी। आंखों का आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहा था। यही हाल कमलेश की पत्नी सबीता देवी का है। जिसे एक बेटी और 2 बेटा की परवरिश की चिंता है। मृतक की माँ फूलझरी देवी रो रो कर कह रही थी कि एक साल पहले पति और एक पुत्र की मौत हो गयी। अभी परिवार संभला नहीं था कि परिवार पर पहाड़ टुट पड़ा। आस पास के लोगों में भी इस बात की ज्यादा नाराजगी थी कि शराब बंदी के कारण ही इस तरह की घटना हुई। अधिक कमाने की चक्कर में धंधेबाज पुलिस से मिलकर जहर बेच रहे हैं।




Recent Comments