सुनने पर हुआ आश्चर्य लेकिन घटना है सच , चोरों ने चुरायीं पच्चीस हजार के रसगुल्ले

गया : जिले में चोरों ने पच्चीस हजार के रसगुल्ले की चोरी कर ली, यह सुनकर हर कोई हैरान है।
जब लोगों ने सुना कि चोर पच्चीस हजार के रसगुल्ले चुराकर फरार हो गए तो पहले उन्‍हें विश्‍वास नहीं हुआ। लेकिन जब असलियत सामने आयी, तो सभी भौंचक रह गए। लोगों ने कहा कि आज तक हमने गहने, रुपये और कीमती सामानों की चोरी की खबर तो सुनी थी, लेकिन रसगुल्ला की भी चोरी होती है, यह पहली बार सुना।
यह घटना बिहार के गया जिले की है। गया जिले के सिविल लाइंस थाना के शाहमीर तकिया मुहल्ले में श्रीशंकर मिष्टान भंडार में सोमवार की रात चोरी हुई। चोरों ने दुकान में रखे पैसे रुपये तो चुरा ही लिए, साथ ही वे एक ग्राहक के आर्डर पर बना कर रखे गए पच्चीस हजार के रसगुल्ले भी साथ ले गए।
बताया जाता है कि चोरों ने दुकान की छत पर लगे एसबेस्टस को हटाया और फिर दुकान में घुसे। दुकान में रखे 20-25 हजार रुपये के रसगुल्ले चुरा लिया और फरार हो गए। इतना ही नहीं, चोरों ने फ्रिजर में रखी कोल्ड ड्रिंक्स की दर्जनों बोतल भी अपने साथ ले गए। कैश बॉक्‍स में रखे 10 हजार रुपये भी अपने पास रख लिये।
मामलें की जांच मे जुटी पुलिस ..