छपरा : जलालपुर प्रखंड के बंगरा गांव में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र सारण के तत्वाधान में माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन के बैनर तले विषय आधारित शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का विधिवत शुरूआत मुख्य अतिथि कन्हैया सिंह तूफानी एवं डाo सुरेश मिश्रा, दिग्विजय पांडेय , प्रभतेश कुमार एवं राठौर नितान्त ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलन करके किया गया । युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर भी सभी अथितियों ने पुष्प अर्पित किए । वही विशिष्ट अथिति राठौड़ नितांत ने रक्तदान एवं नेत्रदान करने के प्रति युवाओ को जागरूक किए एवं इससे जुड़े भ्रांतियों को भी दूर किए। उन्होने बताया की खून की कमी नहीं है हमारे समाज में बल्कि जागरूकता की कमी है । सभी स्वस्थ व्यक्ति अगर रक्तदान करें तो कभी किसी जरूरतमंद को रक्त की कमी नहीं होगी । शारीरिक प्रशिक्षण शिक्षक प्रभतेश ने युवाओं को स्वस्थ ,तनावमुक्त एवं बेहतर जीवनशैली अपनाने के बेहतर टिप्स दिए साथ ही जीवन में योग के लाभों को बताते हुए प्राणायाम ,कपालभाति जैसे उपयोगी बातों को बताए । जबकि डी के पाण्डेय ने कोरोना वायरस के लक्षण एवं बचाव के उपाय बताए । सुरेश कुमार मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर अपना विचार रखा । इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र से सत्यनारायण प्रसाद तथा अन्य उपस्तिथो में सुधांशु सिंह, शिवांगी राठौड़, बजरंगी सिंह, अमरेंद्र सिंह, आकाश गोलू , शिब्बू मिश्रा,राजू साह ,विक्की कुमार ,वीर बहादुर एवं अन्य युवाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं सैकड़ों की संख्या में प्रखंड से युवक -युवतियों की उपस्थिति रही ।