मढ़ौरा नपं में बदलाव की लहर-
रूबी ने राजनितिक धुरंधरों को भारी अंतर से हराया

मढ़ौरा(सारण)। निकाय चुनाव में महिला वोटरों ने अपनी ताकत दिखाई है । नगर पंचायत चुनाव में मढ़ौरा नपं से रूबी सिंह मुख्य पार्षद के पद पर 1546 मतों के अंतर से निर्वाचित हुई हैं । रूबी सिंह को कुल मत 3554 मतदान के बाद ही यह चर्चा तेज थी कि इस बार महिला वोटर ही निर्णायक होगी । मतदान के उपरांत जो आंकड़ा प्राप्त हुआ था उसमें 55.83 प्रतशत पुरुष जबकि 67.51 प्रतिशत महिला मतदाता ने मतदान किया था । इसमें 11.68 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने मतदान किया था । मतगणना के बाद रिजल्ट भी इसी संभावना के अनुरुप दिखी । पूर्व जिला परिषद की अध्यक्ष व मढ़ौरा भाग दो से वर्तमान जिला परिषद सदस्य मीना अरुण की गोतनी रुबी सिंह 3554 वोट लाकर सबसे आगे रही और निर्णायक बढ़त के साथ मतगणना के उपरांत निर्वाचित घोषित हुई।
मढ़ौरा मुख्य पार्षद में किसको कितना मिला मत –
रूबी सिंह- 3534(विजयी)
ललन राय- 1988
विष्णु गुप्ता-1821
नागेंद्र राय-1590
बलिराम सिंह-1521
जय किशोर -1134
रंजीत राय -854
अमर सिंह -669
पुष्पा कुमारी 299
कुमारी रूबी 189
ललन प्रसद 178
लालती देवी 171
कैलाश प्र यादव 116
लालू प्रसाद यादव 53




Recent Comments