उत्पाद विभाग ने की छापेमारी, मढ़ौरा मेंं 53 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद
मढ़ौरा(सारण) : स्थानीय नगर के धेनुकी गांव मेंं उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा मेंं अंग्रेजी शराब व स्प्रिट बरामद किया।शनिवार को गुप्त सूचना पर की गयी छापेमारी मेंं विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी। जिसमें अंग्रेजी शराब 53 कार्टून मेंं 513 लीटर और दर्जनों गैलन मेंं रखी 2200 लीटर स्प्रिट की बरामदगी हुयी।उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया की विभाग को शराब रखने की गुप्त सूचना मिली हुयी थी की धेनुकी गांव मेंं शराब की खेप उतार कर रखी गयी हैं।जहां पर छापेमारी मेंं अंग्रेजी शराब व स्प्रिट बरामद की गयी हैं।बरामद शराब व स्प्रिट धेनुकी गांव निवासी सोने लाल मांझी के घर के पीछे पलानी मेंं छुपा कर रखी हुयी थी।उत्पाद अधीक्षक ने बताया की मामले मेंं संलिप्त धंधेबाज को चिन्हित कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही हैं।




Recent Comments