दरियापुर(सारण)।सोमवार को प्रखण्ड क्षेत्र के पुरनाडीह गांव स्थित नवसिर्जित प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शिक्षक के नेतृत्व में प्रवर्सोत्सव के हेतु गांव में प्रभात फेरी निकाली गई प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चों के नामांकन के लिए प्रभात फेरी के माध्यम से जागरूकता की जायेगी इस मौके पर एच एम रुस्तम अली ने बताया कि सरकार के निर्देश मुताबिक यह प्रभात फेरी निकाली गई वही प्राथमिक विद्यालय विश्वम्भरपुर भूसी टोला,मध्य विद्यालय बेला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय संझा,सहित प्रखण्ड के सभी विद्यालय के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई इस अवसर पर एच एम गांधी कुमार,कुमारी अनिता राय, पवन कुमार चन्द्रमा राम तथा अमरजीत पासवान सहित अन्य शामिल हुए