थानाध्यक्षा ने दिलवाया पीडिता को हक
–
बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट
–
मैरवा-सिवान-मैरवा थाना क्षेत्र स्थित इमलौली गांव की एक विधवा पीडिता ने पति के मौत के बाद ससुराल पक्ष के परिजनो का नजरिया बदलने की बात कहते हुए ससुराल पक्ष से अपने हक की बात कही पीडिता अंजली कुवर के अनुसार उसके पति भीम कुमार के मौत के साथ ही ससुराल पक्ष का नजरिया बदल गया जिससे वह मायके में रह अपनी हक की मांग करती रही इसके लिए आपसी परिवारिक सहित सामाजिक पंचायत भी हुआ मगर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए अंततः पीडिता ने इसकी शिकायत थानाध्यक्षा पूनम कुमारी से की जिसकी लिखित शिकायत मिलने के साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्षा ने दोनो पक्षो सहित आमजनो की उपस्थिति में पीडिता को उसका हक दिलवाया ।




Recent Comments