दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी सम्बाद यात्रा के तीसरे दिन बैरिया प्रखण्ड के लौकरिया में सफल रात्री सभा हुई । जिसकी अध्यक्षता राजेन्द्र राव ने की तथा संचालन प्रभुराज नारायण राव ने किया ।
सभा में स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसाओं को लागू करने , परचाधारियों को जमीन पर कब्जा देने , सभी भूमिहीनों को जमीन देने , समान शिक्षा प्रणाली लागू करने , सभी प्रकार के कृषि कर्ज माफ करने , चीनी मिल मालिकों के शोषण से किसानों को मुक्त करने , साम्प्रदायिक शक्तियों पर रोक लगाने की मांग की गई ।
अप्रैल की सुबह लौकरिया के मुसहरी टोला में घनघोर बारिश के बीच सभा की गयी । जिसमें सभी दलितों को 10 डिसमिल वास की जमीन देने की बात की गयी । सभा को सीपीएम के प्रभुराज नारायण राव , चांदसी प्रसाद यादव , जे पी सेनानी पंकज , श्रीनिवास , प्रकाश , हेमन्त ,प्रभुनाथ गुप्ता , प्रकाश वर्मा , जगरनाथ यादव , संत राम , सिस्टर फ्लोरीन , रमन जी ने सम्बोधित किया ।