वामपंथी दल 10 सितंबर को करेंगे भारत बंद

छपरा : सलेमपुर में सीपीआई ,सीपीएम, तथा सीपीआई माले की आयोजित संयुक्त बैठक में 10 सितंबर 2018 भारत बंद को सफल बनाने की योजना बनाई गई।बैठक एक प्रस्ताव पारित कर डीजल-पेट्रोल के किमतों में हो रहे रोज और लगातार वृद्धि के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया।

प्रस्ताव में कहा गया की राफेल विमान खरीद में भारी घोटाला हुआ है।आम जनता तथा सभी विपक्षी पार्टियों से अपील की गई कि भारत बंद को सफल बनावें।

बैठक में सीपीएम के राज्य- सचिव मंडल सदस्य अहमद अली, सीपीआई के वरीय नेता चुल्हन प्रसाद सिंह ,सीपीआई माले के विजेंदर मिश्र के अतिरिक्त सीपीआई के जिला – सचिव रामबाबू सिंह, सुरेश वर्मा ,अजय कुमार सिंह, छात्र-नेता राहुल कु० यादव,राजीव कुमार, अमित नयन, सीपीएम के अरूण कुमार ,गंगासागर राम,मोहम्मद शाहबुद्दीन, सतेन्द्र यादव आदि थे।।
वामपंथी दल 10 सितंबर को करेंगे भारत बंद




Recent Comments