इसुआपुर में मारुति कार ने अधेड़ को कुचला, मौत
इसुआपुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव के अनियंत्रित मारुति कार से कुचल एक अधेड़ की मौत हो गई।मृतक अचितपुर गांव का 66 वर्षीय मुसाफिर राय बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मुसाफिर राय छपरा-सत्तरघाट मुख्य सड़क के किनारे स्थित अपने द्वार पर बैठे थे। इसी बीच घर के सामने साइकिल से बाजार जा रहे उनके पुत्र हरेराम कुमार के साइकिल में मसरख से छपरा की ओर जा रही एक मारुति कार टक्कर मार दी। जिसमें हरेराम बाल बल बच गए। वहीं आनन-फानन में पुत्र को देखने दौड़े मुसाफिर राय को अनियंत्रित मारुति कुचलते हुए भाग गया।जिन्हें ग्रामीण सीएचसी इसुआपुर ले गए।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।




Recent Comments