ट्रक के धक्के से युवक की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज
दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।ट्रक के धक्के से युवक की मौत के मामले में भेल्दी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। थाने में दर्ज एफआईआर में कोरेया गांव के मृत मुनटुन कुमार की पत्नी चंदा कुमारी ने कहा कि 30 अक्टूबर को मेरे पति मुनटुन कुमार अपने बड़े भाई राकेश राय के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्यवश गड़खा जा रहे थे कि समय करीब साढ़े सात बजे शाम में भेल्दी थाना क्षेत्र के एनएच 722 पर स्थित रायपुरा सुखल मोड़ के पास पहुंचे कि बाइक चालक मेरे भसूर राकेश राय पेशाब करने हेतु बाइक को सड़क के किनारे खड़ा कर पेशाब करने लगे और मेरे पति बाइक के पास खड़े थे कि उसी समय छपरा के तरफ से आ रही ट्रक का चालक रॅ।ग साइड से ट्रक को तेजी एवं लापरवाही से चलाकर बाइक सहित मेरे पति मुनटुन कुमार को जोरदार ठोकर मारा जिस कारण मेरे पति बुरी तरह से जख्मी हो गए।इलाज के लिए गड़खा सीएचसी लाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।