सिवान :संस्कार प्ले स्कूल सह आर पी एस किंडर गार्टेन के हुआ उद्घाटन
#तबला वादक पंडित अरविंद कुमार आजाद व प्रख्यात संगीतज्ञ व शास्त्रीय गायक पंडित श्रीराम प्रकाश मिश्र ने दी अपनी प्रस्तुति

गोरियाकोठी :विश्वविख्यात तबला वादक पंडित श्री अरविंद कुमार आजाद व प्रख्यात संगीतज्ञ व शास्त्रीय गायक पंडित श्री राम प्रकाश मिश्र ने अपनी प्रस्तुति से गोरेयाकोठी जैसे ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो को किया मंत्रमुग्ध।मौका था सिवान जिला अंतर्गत गोरियाकोठी प्रखंड में अफराद रोड पेट्रोल पंप के सामने संस्कार प्ले स्कुल सह आर पी एस किंडर गार्टेन के उद्घाटन समारोह एवं स्कुल का शुभ उद्घाटन पंडित रामप्रकाश मिश्र व श्री अरविन्द आजाद द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व फिता काटकर किया गया।

तत्पश्चात स्कुल के संस्थापक श रामजन्म प्रसाद सिंह(शिक्षक) व सह प्राचार्य कृष्ण प्रताप चंद्रवंशी के द्वारा अतिथियों का स्वागत माला पहना कर व अंगवस्त्र देकर किया गया।साथ ही पंडित श्री रामप्रकाश मिश्र को शास्त्रीय गायन , पंडित अरविन्द कुमार आजाद को तबला वादन व रंजीत भोजपुरिया को नृत्य नाटक क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान हेतु विद्यालय परिवार द्वारा संगीत कला सम्मान से नवाजा गया । ज्ञात हो कि संस्कार प्ले स्कुल मे पढा़ई के साथ साथ संस्कार, गीत संगीत,नृत्य भी सिखाया जाएगा,जिससे ग्रामीण क्षेत्रों मे छुपी प्रतिभा को निखारा जा सके व उनका भविष्य सँवारा जा सके! सांस्कृतिक कार्यक्रम मे शास्त्रीय गायन व वादन का भव्य प्रस्तुति देखने को मिला,जहाँ विश्वविख्यात तबला वादक जो कि गोरेयाकोठी जैसे ग्रामीण क्षेत्र से आते है पंडित श्री अरविन्द कुमार आजाद जी एवम् उनके शिष्य जो पुणे महाराष्ट्र से है तबले पर जुगलबंदी देखने सुनने को मिली । वही सारण जिला मे जन्मे व शास्त्रीय संगीत व गायन से पुरे भारत मे अपनी प्रस्तुति से लोहा मनवा चुके पंडित श्री रामप्रकाश मिश्र जी के द्वारा शास्त्रीय गीत संगीत की मनमोहक व अमिट प्रस्तुति दी गई जिसमे ध्रुपद,ठुमरी,कजरी,चैता,पुर्वी जैसे अनेको विद्याओं से दर्शको को रूबरू करायें उनके साथ उनके नाती प्रकाश बंधु के नाम से विख्यात ऋषभ कुमार ने संगत किया व अपनी प्रस्तुति से दर्शको के बीच अमिट छाप छोड़ी। मंच संचालन पंडित दिवाकर उपाध्याय ने किया।इस कार्यक्रम मे प्राचार्या शिल्पी सिंह, डोलन सिंह संगीत प्रेमी, मानवेन्द्र मुकुल, अशोक सिंह, बाबू धन जी, रमेश कुमार, ईश्वर कुमार,छोटी कुमारी, प्रिया कुमारी, अप्पी कुमारी व अन्य ग्रामीण अभिभावक व संगीत प्रेमी मौजूद रहे।