अभिषेक श्रीवास्तव व नवीन सिंह परमार के नेतृत्व में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन गठित

🔴लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप स्थापित मीडिया के नई संस्करण डिजिटल मीडिया ने थोड़े ही समय में अपने त्वरित व बेहतरीन प्रदर्शन के माध्यम से समाज में अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर लिया है । समाज में डिजिटल मीडिया की खबरों की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए अब डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों की जवाबदेही भी बढ़ गई है ।
समाज की अपेक्षाओं पर खड़े उतरने के लिए डिजिटल मीडिया के लोग भी अब अपने को प्रस्कृत , प्रशिक्षित व संगठित करना शुरू कर दिया है ।
इस क्रम में सोमवार को सीवान के डिजिटल मीडिया संचालको और वेब न्यूज़ पोर्टल के पत्रकारों की एक अहम बैठक नई बस्ती महादेवा मालवीय नगर मुहल्ले में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध वेब जर्नलिस्ट व परमार डाॅट काॅम के निदेशक नवीन सिंह परमार ने की। बैठक में इस बात पर हर्ष व्यक्त किया गया कि आज के आधुनिक और डिजिटल हो रहे युग मे लोग प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के नए स्वरूप डिजिटल मीडिया यानी वेब न्यूज़ पोर्टल को ज्यादा तबज्जो दें रहे हैं। इस मौके पर चर्चित न्यूज़ पोर्टल बिहार न्यूज़ लाइव डॉट कॉम के प्रधान संपादक राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि भले ही प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत पत्रकार गण हमारी महत्ता को स्वीकार न करते हो लेकिन हमारी महत्ता इसी बात से जग जाहिर हो रही है कि आज बड़े बड़े मीडिया हाउस चाहे वे प्रिंट के हों अथवा टेलीविजन के सभी ने अपना डिजिटल संस्करण यानी वेब न्यूज़ पोर्टल लांच कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बात से कतई इनकार नहीं किया जा सकता कि आने वाले समय मे डिजिटल मीडिया ही पूरे विश्व की पत्रकारिता का भविष्य है।
बैठक में डिजिटल मीडिया की महत्ता पर चर्चा के बाद डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का गठन किया गया । नव गठित एसोसिएशन की कमान सभी वेफ पत्रकारों ने ध्वनि मत से ईटीवी बिहार डाॅट इन के प्रधान संपादक अभिषेक श्रीवास्तव को दिया । अभिषेक श्रीवास्तव को नव गठित डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, सीवान का अध्यक्ष चयनित किया गया । वहीं महासचिव पद की महत्वपूर्ण जवाबदेही परमार डॉट कॉम के निदेशक नवीन सिंह परमार को दी गई ।इस मौके पर सर्वसम्मति से एक कार्य समिति का गठन किया गया । कार्य समिति में लोकतंत्र न्यूज़ डॉट कॉम के प्रधान संपादक सचिन कुमार पर्वत को व टाउन आजतक डॉट कॉम के प्रधान संपादक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को उपाध्यक्ष, सीवान न्यूज़ डॉट इन के अमित कुमार यादव व लाइव 10 न्यूज़ के ऑनर साकिब अहमद को सचिव पद पर नियुक्त किया गया । वहीं हम हिंदुस्तानी से अनिल कुमार जायसवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया । जबकि सीवान न्यूज़ डॉट इन के राहुल कुमार और पुरवइया टाइम्स के कुमार विपेंद्र उर्फ कवि जी सहित प्रसेनजित चौरसिया, अमित कुमार सिंह, फिरोज अंसारी, चमन श्रीवास्तव व कृष्ण प्रताप चंद्रवंशी को कार्य समिति के सदस्य के रूप में चयनित किया गया।वहीं बिहार न्यूज़ लाइव डॉट कॉम के प्रधान संपादक राकेश गुप्ता को कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य पद के लिए चयनित किया गया ।
वहीं बैठक में खास तौर पर टाउन आजतक के प्रधान संपादक धीरेन्द्र कुमार तिवारी के साथ अपराधियों द्वारा घर बनवाने के एवज में दो लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने और मामले में आरोपी द्वारा उन्ही के ऊपर केस किये जाने की घटना की निंदा की गई। अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि उक्त घटना के अवलोकन से मामले में नवतन थाना प्रभारी की भूमिका निष्पक्ष नजर नहीं आ रही है। वही महासचिव नवीन सिंह परमार ने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष और न्यायपूर्ण जांच व कार्रवाई के लिए डीएमए का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल एसपी नवीन चन्द्र झा से मुलाकात कर ज्ञापन देगा। श्री परमार ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का जल्द ही पुरे राज्य में विस्तार किया जाएगा । इस दिशा में एक प्रयास के रूप
आगामी जुलाई माह में राज्य स्तरीय डिजिटल मीडिया कर्मियों का एक भव्य कार्यक्रम सीवान में आयोजित किया जाएगा । इस मौके पर श्रीनारद मीडिया डॉट कॉम के सीनियर जॉर्नलिस्ट राकेश कुमार सिंह व सीवान न्यूज़ डॉट इन के प्रधान संपादक अंकेश कुमार सहित सीवान के दर्जनों वेब पत्रकार उपस्थित थे ।