आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक ने किया जनमसमस्याओं का निवारण

छपरा : स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए अपने द्वारा बनाए कार्यक्रम “आपका विधायक आपके द्वार” के अंतर्गत रिविलगंज के कचनार पंचायत,शेखपुरा और नवादा में लोगों की जनसमस्याओं को सुना।इस दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं से विधायक को स्थानीय ग्रामीणों ने रूबरू कराया।

इस दौरान अधिकांश समस्याओं को संबंधित अधिकारियों से बात करके विधायक ने मौके से ही दूर किया।विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने बताया कि वास्तव में असक्षम लोग अपनी समस्याओं को आकर बता नहीं पाते है इसलिए मैने आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत स्वंय विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचता हूं और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निवारण करने का भरपूर प्रयास करता हूं।

केंद्र और राज्य सरकार के समुचित योजनाओं का लाभ जन – जन तक पहुंचे ऐसा मेरा प्रयास रहता है। इस दौरान भाजपा नेता अनुरंजन कुमार, जयप्रकाश वर्मा, जीतु सिंघानिया,राजकिशोर सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थें।