सरपंच संघ ने मढ़ौरा मेंं किया बैठक, 25 को जिला घेराव में शामिल होने का हुआ निर्णय

मढ़ौरा(सारण):राज्य सरपंच संघ के आहवान पर 25 सितम्बर को अपनी 21 सूत्री मांग के पक्ष मे प्रखंड के सरपंच जिला मे डीएम का घेराव करेगे। इस अभियान को लेकर प्रखंड सरपंच की एक बैठक प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष संतोष राय की अध्यक्षता में एक बैठक सलीमपुर में संपन्न हुई I बैठक में मढ़ौरा से भारी जमात में छपरा चलने का आह्वान किया गया I सरपंच संघ के अध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि मढ़ौरा के सभी ग्राम कचहरी से सभी सरपंच, उपसरपंच अौर पंच ने अपनी मजबूत भागीदारी की सहमति दी I अपने हक़ को प्राप्त करने के लिए हम जिला से लेकर राज्य तक अदने के लिए तैयार है I सरपंच संघ के मांग में लंबित मानदेय का भुगतान, विशेष भत्ता का भुगतान,कन्जेंसी राशि का भुगतान,पंचम वित आयोग से अनुशंसित फर्नीचर की राशि का भुगतान,ग्राम कचहरी को प्राप्त 42 धाराओं के तहत व्यवहार नयायालय का पूर्ण अधिकार देने,सरपंच बिमा सहित स्वस्थ सुविधा देने,ग्राम कचहरी में चौकीदार, आदेशपाल,कम्प्यूटर आपरेटर तथा भु-मापक अमीन की बहाली, पेंशन सुरक्षा सहित अन्य मांग शामिल है I बैठक में सरपंच संतोष राय के अलावे मीरा देवी,सुनीता देवी,कल्याण जी,ध्रव नारायण सिंह,सत्येन्द्र शर्मा,आरती देवी,रीना देवी,कौशल पाण्डेय,दूधनाथ साह बिगन राम सहित अन्य सरपंच व उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे I
#साभार :संजीव कुमार /दैनिक भास्कर , मढ़ौरा




Recent Comments