सामुदायिक रेडियो स्टेशन “रेडियो स्नेही 90.4 FM ” ने सीवान में आयोजित किया मतदाता जागरूकता कार्यशाला

सीवान [ 18 मार्च ] :: सीवान के गोपालगंज रोड स्थित अमलोरी गांव के बैकुंठ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सभा कक्ष में सोमवार को सीवान के सामुदायिक रेडियो स्टेशन, रेडियो स्नेही 90.4 FM के द्वारा मतदाता जागरूकता विषय पर महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं व सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच एक कार्यशाला का आयोजन किया गया I कार्यशाला में मतदाताओं को वोट से सम्बंधित जानकारी, मतदाता सूचि में नाम सम्मिलित करने की प्रक्रिया, मतदाता सूचि से नाम हटवाने की प्रक्रिया, वोट का महत्व एवं लोकतंत्र की भूमिका जैसे गंभीर विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया I कार्यशाला का संचालन रेडियो स्नेही के RJ राणा प्रताप सिंह ने किया ।

गौरतलब हो कि निर्वाचन आयोग , भारत सरकार , स्मार्ट एवं रेडियो स्नेही के संयुक्त सहयोग से सीवान जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को संचालित किया जा रहा हैं I रेडियो स्नेही के द्वारा “आपन वोट आपन अधिकार” रेडियो धारावाहिक कार्यक्रम के अंतर्गत रेडियो श्रोताओं के बीच मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए कार्यक्रम को निरंतर प्रसारित किया जा रहा हैं I

बैकुंठ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए विषय विशेषज्ञों ने बताया कि
मतदान एक राष्ट्रिय पर्व हैं, और इसको सफल बनाना हम सबकी जिम्मेवारी हैं I अभी भी मतदान प्रतिशत आशा के अनुरूप नहीं हैं I और इसका सबसे बड़ा कारण मतदान के प्रति लोगो की उदासीनता हैं I देश की तरक्की की सबसे बड़ी बाधा यह हैं कि यहाँ की जनता अभी भी अपने मत के महत्व से अनभिज्ञ हैं I रेडियो स्नेही के द्वारा काफ़ी सराहनीय एवं उपयोगी कार्यक्रम मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए जारी हैं I कार्यशाला में महाविद्यालय के सचिव संतोष कुमार सिंह,मनीष कुमार,रेडियो स्नेही के विकाश कुमार सिंह, पत्रकार नवीन सिंह परमार, मधुसुदन पंडित, डा. मधुसुदन प्रसाद, बदरे आलम, मनीष कुमार, सुजाता कुमारी, शालिनी के सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ I रेडियो स्नेही के निदेशक मधुसुदन पंडित ने बताया की यह कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा I
••••••••••
✍परमार मीडिया, सीवान ( बिहार )