मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड के पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य और पंच पद पर तीन अभ्यर्थियों का गलत आरक्षण रोस्टर में नामांकन स्वीकार हो गया था । इसकी जानकारी होने पर प्रखंड कार्यालय ने कार्रवाई करते हुए तीनों का नाम अभ्यर्थी लिस्ट से हटा दिया है । मिली जानकारी के अनुसार पंच पद के लिए तेजपुरवां पंचायत के वार्ड 12 से खुशबु कुमारी और नौतन पंचायत के वार्ड 1 सुनिल कुमार यादव ने बिना आरक्षण अहर्ता का नामांकन करा लिया था । इनका नामांकन पत्र स्वीकार के बाद इन्हे चुनाव चिन्ह आवंटित भी हो गया था । वार्ड सदस्य पद पर भी बरदहिया पंचायत के वार्ड 4 से मुन्नी देवी नामांकन आरक्षण रोस्टर से अलग नामांकन कराया था । इन्हे स्क्रुटनी के बाद चुनाव चिन्ह भी जारी के दिया गया था। चुनाव चिन्ह जारी होने के चार दिन बाद प्रखंड कार्यालय को चूक की जानकारी हुई थी । इसपर तत्काल पहल करते हुए इसमें सुधार की कार्रवाई शुरु कर दी थी । इसकी जानकारी प्रखंड कार्यालय को होने पर निर्वाची पदाधिकारी ऐश्वर्य कश्यप ने इसमें सुधार के लिए अग्रेतर कार्यवाही शुरू कर दी थी। चुनाव आयोग से अनुमति प्राप्त होने पर तीनों गलत अभ्यर्थी का नाम अभ्यर्थी सूची से हटा दिया गया है ।
-/-