दीपक कुमार सिंह / परसा (सारण) : मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित आगामी 19 जनवरी को बनने वाली मानव शृंखला को सफल बनाने के उद्धेश्य से परसा बीडीओ रजतकिशोर सिंह के अध्यक्षता में बैठक किया गया।जिसमें चयनित नोडल पदाधिकारी कोडिनेटर्स जीविका आंगनवाड़ी सेविका सहायिका आशा विकास मित्र स्वाच्छताग्रही समेत प्रखंड व अंचल के सभी कर्मी ने भाग लिया।बैठक में बीडीओ ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे जल जीवन हरियाली समाज के कुरीतियो के बिरुद्ध आगामी 19 जनवरी को प्रखंड क्षेत्र में 30 किलोमीटर लम्बी बनाये जाने वाली मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील किया।और सभी कर्मियों को अपने स्तर से लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिया।सीओ राम भजन राम स्वास्थ्य प्रबंधक विश्वजीत कुमार सिंह जेएसएस अरविन्द कुमार पासवान ऋषि कुमार बीसी रीना कुमारी रसीदा खातुन मंजू देवी प्रमिला देवी रेखा कुमारी आदि शामिल थे।




Recent Comments