आगामी 15 दिसम्बर, रविवार को गांधी मैदान, पटना में एशिया महाद्वीप के सबसे बडा युवा समागम

◆ “बिहार-झारखंड युवा महोत्सव 2019” आयोजित होने जा रहा हैं

पटना(अनूप नारायण सिंह) : पटना में आयोजक मंडली, बिहार झारखण्ड युवा महोत्सव, द्वारा एक प्रेस – वार्ता का आयोजन किया गया । निवेदक थे महोत्सव के बिहार संयोजक विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा । आगामी 15 दिसम्बर, रविवार को गांधी मैदान, पटना में एशिया महाद्वीप के सबसे बडा युवा समागम यानि “बिहार-झारखंड युवा महोत्सव 2019” आयोजित होने जा रहा हैं । दोनों राज्यों के सभी 62 जिलाओं से युवा इस महोत्सव में भाग ले रहें हैं । अनुमानित प्रतिभागीयों की संख्या एक लाख से भी अधिक मानी जा रही है जो अपने आप में एक महान कीर्तिमान है । प्रतिभागियों को सम्बोधन करने देश – विदेश से नामचीन हस्तियां शिरकत कर रहें हैं । कैम्ब्रिज, लंदन से मृणाल चक्रवर्ती आ रहें हैं, जो सारे दुनिया के जाने माने मेंटल टाफनेस कोच हैं । विभिन्न राष्ट्रीय खेल टीम भी उनसे कोचिंग लेते हैं । युरोप और अमेरिका में वह बडा नाम है । असम गुवाहाटी से आ रहें हैं विकास कालिटा जो एक बहुत ही चर्चित लाइफस्किल्स ट्रेनर है । नैशनल मोटिवेटर शशीश कुमार तिवारी भी युवाओं को सम्बोधन करेंगे । और भी बहुत सारे वक्तागण रहेंगे । प्रोग्राम सम्पूर्ण रूप से निःशुल्क है । जाति धर्म राजनीति विज्ञापन से परे है ।

संवाददाताओं को सम्बोधन करते हुए महोत्सव के आह्वाहक प्रो डा देबज्योति मुखर्जी ने महोत्सव के उद्देश्य के बारे में प्रकाश डाला । महोत्सव युवाओं के बीच में बड़ा सोच पैदा करेगा, लोग चिंता छोड़ चिंतन करेंगे । और खुद अपने भाग्य बनाएंगे । उन्होने बताया की अभी तक पटना के 300 से उपर शिक्षक विडियो के द्वारा महोत्सव में उपस्थित रहने के लिए युवाओं को अपील किए हैं । आयोजक मंडली केवल पटना में ही अभीतक 1.5 लाख से ज्यादा युवाओं से मिल चुके हैं । गुड्डू बाबा ने अपनी स्लोगन ” डरो नहीं-बिको नहीं-झुको नहीं ” के माध्यम से युवा समाज को उद्बुद्ध करते हुए महोत्सव में भारी संख्या में उपस्थित रहने के लिए आह्वान किए हैं ।
आज के वार्ता में महोत्सव के मुख्य संरक्षक सिद्धार्थ राय, शशीश कुमार तिवारी, मीडिया प्रभारी अनुराग दांगी, चाँद सचिव विश्वजित सिंह के साथ साथ आयोजक मंडली के सदस्यगण मौजूद थे