तरैया थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक एवं एक्स० यु० वी० कार से 1471 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त कर 05 शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार।

प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा के नेतृत्व में मशरख ए० एल० टी० एफ०, थानाध्यक्ष तरैया एवं तरैया थाना के अन्य पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मिलकर सूचना के सत्यापन एवं चेकिंग के क्रम में एक छ चक्का ट्रक एवं एक एक्स० यू० वी० कार की जाँच / तालाशी की गई । जाँच के क्रम में उक्त ट्रक एवं एक्स० यू० वी० कार से चोकर के बोरे के नीचे रखे हुए केन बीयर एवं Officer Choice Whisky Brands का कुल -1471 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त कर शराब कारोबारी 1 . विक्रम विरेन्द्र पिता रामबाबू साह सा० विद्यापति नगर राजा चौक थाना विद्यापति , जिला- समस्तीपुर , 2. अभिनाष राय पिता शिवजी राय , सा० महनार , जिला वैशाली 3. विकास राम पिता रामदहीन राय , सा० वार्ड न० 31 मोहल्ला रामचौरा , थाना - नगर , जिला- वैशाली 4. रघुनाथ राय पिता - बालादीन राय , सा० महोदी नगर थाना पटोरी , जिला समस्तीपुर 5. राजगीर राय , पिता परमानंद राय सा० हरदासपुर थाना पटोरी , जिला- समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में तरैया थाना काण्ड सं0-88 / 22 , दिनांक 24.03.22 धारा 30 ( ए ) / 47 बिहार मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अग्रतर अनुसंधान एवं गिरफ्तार शराब कारोबारियों से पूछताछ के क्रम में ट्रक शराब लेकर गोरखपुर से अन्य जिला ले जाने की बात बताई गई है . इस संदर्भ में अन्य संलिप्त शराब कारोबारियों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

» जप्त वस्तुओं की विवरणी :

  1. अंग्रेजी शराब : 1471 लीटर
  2. छ चक्का ट्रक 01
  3. एक्स० यू० वी० कार : 01
    » गिरफ्तार शराब कारोबारीयों का नाम एवं पता :
  4. विक्रम विरेन्द्र पिता रामबाबू साह , सा० विद्यापति नगर राजा चौक , थाना – विद्यापति , जिला- समस्तीपुर ,
  5. अभिनाष राय , पिता शिवजी राय , सा० महनार , जिला- वैशाली ,
  6. विकास राम , पिता – रामदहीन राय , सा० वार्ड नं० 31 मोहल्ला रामचौरा थाना – नगर , जिला- वैशाली ,
  7. रघुनाथ राय पिता – बालादीन राय , सा० महोदी नगर थाना पटोरी , जिला- समस्तीपुर ,
  8. राजगीर राय , पिता परमानंद राय , सा० हरदासपुर , थाना पटोरी , जिला- समस्तीपुर
    टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :
    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , मढ़ौरा , पु० अ० नि० राजीव रंजन कुमार सिंह , थानाध्यक्ष , तरैया थाना एवं मशरख ए० एल० टी० एफ० टीम सारण के द्वारा अपने थाना / ईकाइ के अन्य पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों के साथ मिलकर कार्रवाई की गई।