दैनिक खोज खबर/ मढ़ौरा(सारण)। 33 हजार केवीए लाइन के ब्रेकर मेंटेनेंस को लेकर बुधवार को सुबह 8:00 बजे से दिन के 1:00 तक मढ़ौरा पीएसएस से संबंधित सभी फीडरो की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए मढ़ौरा विद्युत कार्यालय के सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि 33 केवीए लाइन के ब्रेकर में आई गड़बड़ी को ठीक करने के उद्देश्य से बुधवार को सुबह 8:00 बजे से दिन के 1:00 तक मढ़ौरा पावर सब स्टेशन से संबंधित सभी फीडरो में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विधुत अभियंता ने कहा कि विद्युत उपभोक्ता निर्धारित समय से पहले पानी टंकी भरने से लेकर अपनी अन्य जरूरी कार्यो को पूरा कर ले।