
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। मंगलवार को मढ़ौरा प्रखंड में लगे जन सहयोग शिविरों का सारण जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी विनीत कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रखंड क्षेत्र के हथिसार, गौरा और प्रखंड सभागार में आयोजित विशेष जन सहयोग शिविरों का मुआयना किया और मौके पर उपस्थित एसडीएम निधि राज, सीओ अंबपाली यादव बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर समेत अन्य कर्मियों से शिविरों में प्राप्त आवेदन का फीडबैक लिया। जबकि डीएम को कही-कही सीधे आम जनों ने भी रोक कर अपनी फरियाद सुनायी. इस मौके पर अनुमंडल, अंचल, प्रखंड, नगर पंचायत, शिक्षा, कृषि, विद्युत और बुनियाद केन्द्र कार्यालय के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। बता दे कि मंगलवार 16 जून को प्रखंड क्षेत्र में हथिसार, गौरा, मढ़ौरा प्रखंड सभागार और नगर क्षेत्र में नपं प्रशासन ने नगर क्षेत्र के असोइयां में सहायता शिविर का आयोजन किया गया था। जहां पर सर्वाधिक मामले राजस्व, राशन और पेंशन से जुड़े आए. अधिकारियों ने बताया कि कई का निष्पादन भी किया गया और शेष मामले जांच उपरांत निष्पादित किए जायेंगे।




Recent Comments