मांझी(सारण)। बुधवार को मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के समीप सहाबलपुर में हुई अधेड़ महिला की निर्मम हत्या मामले में चार दिन बाद मृतिका के पति द्वारा प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। मृतिका के पति व दुर्गापुर निवासी शालिग्राम सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में एक महिला व एक पुरुष को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में यह कहा गया है कि इंदिरा आवास योजना की राशि का लाभ दिलाने का झांसा देकर सुनसान इलाके में ले जाकर एक साजिश के तहत हत्या की गई है। हत्याकांड के पीछे रुपये का लेनदेन तथा मोटा रकम हड़पने को कारण बताया गया है। दर्ज प्राथमिकी में इस जघन्य हत्याकांड को करीबियों ने ही अंजाम दिए जाने की आशंका ब्यक्त की गई है। आवेदक द्वारा यह कहा गया है कि लगभग ढाई माह पहले मृतिका अपने घर के निर्माण कार्य हेतु अपने पति के पास से अपने घर दुर्गापुर आई थी। चूंकि मृतिका भी पूरे परिवार के साथ नोएडा में ही रहती थी। घटना के दिन बुधवार को मृतिका का अपने पुत्र श्रीमान से शाम 4:35 में आखिरी बार बात हुई थी। फिर उसी दिन शाम 7:45 पर पत्नी को मार कर फेंके जाने की मनहूस खबर भतीजी प्रीति के मोबाइल फोन से मिली। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि पीड़ित परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करा दिए जाने के बाद पुलिस ने द्रुत गति से हत्याकांड का उदभेदन करने की योजना तैयार कर ली है। पुलिस नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मामले का खुलासा होगा।
About The Author
Related Posts



Recent Post
- देव दीपावली पर पांच हजार दीपों से जगमग होगा दधीचि आश्रम उमानाथ मंदिर परिसर
- गोदना सेमरिया मेला में स्काउट-गाइड को सुविधा और सुरक्षा की कमान
- जाहिदा जैदी के साहित्यिक योगदान पर केंद्रित पुस्तक का लोकार्पण
- सारण क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज, पिच पर चमकीं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, चैरिटी मैच में रेवेन्यू रेंजर्स ने मीडिया टीम को हराया
- 21 साल बाद मुख्यमंत्री ने किया सोनपुर मेले का उद्घाटन, हरिहरनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार सहित कई बड़ी घोषणाएं
- भेल्दी : दो दुकानों से नगदी समेत हजारों की संपत्ति चोरी
- भेल्दी : दो दुकानों से नगदी समेत हजारों की संपत्ति चोरी
- टीबीटी आधुनिक शिक्षा प्रसार का बडा़ मंच: डा. केसी सिन्हा
- टीबीटी आधुनिक शिक्षा प्रसार का बडा़ मंच: डा. केसी सिन्हा
- स्वतंत्रता सेनानी पं. गिरीश तिवारी के नाम पर हो बरेजा उच्च विद्यालय, शिक्षा मंत्री को सौंपा आवेदन
- भाड़े के विवाद में किसान की हुई हत्या मामले में एक गिरफ्तार
- देर रात अज्ञात शव बरामद, अगले दिन सोशल मीडिया के माध्यम से हुई शिनाख्त
- देर रात अज्ञात शव बरामद, अगले दिन सोशल मीडिया के माध्यम से हुई शिनाख्त
- किलकारी के मंच पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, कला-संस्कृति और विज्ञान का दिखा संगम
- किलकारी के मंच पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, कला-संस्कृति और विज्ञान का दिखा संगम
- नीतीश संवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
- नीतीश संवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
- नीतीश संवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
- प्रसिद्ध गोदना-सेमरिया मेले के आयोजन के लिए विधायक छोटी कुमारी के प्रयास से ₹2 लाख की राशि उपलब्ध
- प्रसिद्ध गोदना-सेमरिया मेले के आयोजन के लिए विधायक छोटी कुमारी के प्रयास से ₹2 लाख की राशि उपलब्ध
- शादी की सातवीं सालगिरह पर डॉ. पंकज कुमार सिंह को लोगो ने दी बधाई
- शादी की सातवीं सालगिरह पर डॉ. पंकज कुमार सिंह को लोगो ने दी बधाई
- मुख्यमंत्री के आगमन एवं सोनपुर मेला के उद्घाटन को लेकर डीएम एवं एसएसपी ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सजग एवं मुस्तैद रहने का दिया निर्देश
- जैतिया में शुभारंभ हुआ बच्चों के लिए निःशुल्क जेपी पाठशाला
- सोनपुर मेला उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री आगमन और पूर्णिमा स्नान को लेकर 22 से 25 नवंबर तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
Categories


Recent Comments