परसा(सारण)-जेपी विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई पी एन कॉलेज परसा में स्नातक सत्र 14-17 के पार्ट टू के प्रमोटेड दर्जनों छात्र छात्राओं ने प्राचार्य से परीक्षा फार्म भरने की गुहार लगाया।छात्रा छात्राओं ने बताया कि सत्र 14-17 के छात्रों ने पार्ट टू की परीक्षा में प्रमोटेड होने के उपरांत
सत्र 19 में पार्ट थ्री की परीक्षा होने के उपरांत महाविद्यालय द्वारा पार्ट टू का परीक्षा फार्म नही भरने का आरोप लगाया।छात्रों ने पार्ट टू की फर्म नही भरने का आदेश दिया गया तो छात्र छात्राओं की भविष्य खराब हो जायेगा।छात्र छात्राओं ने प्रचार्य से फार्म भरवाने के लिए अपील किया।इस संबंध में प्राचार्य डॉ पुष्प राज गौतम ने बताया कि सत्र 14-17 के पार्ट टू के प्रमोटेड छात्रों की परीक्षा फार्म भरने पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिबंध किया गया है।छात्रों की भविष्य को देखते हुए उच्च पदाधिकारियो से अपील किये जाने की बातें कही।