पत्नी के सामने पति का अपहरण, हत्या
हुसैनगंज के धनखर गांव से शव मिलने से मची सनसनी
#परवेज अख्तर/सिवान : जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित
सिवान रोड मीठा बाजार से अज्ञात बाइक सवार दो युवको ने सोमवार की देर संध्या
पत्नी के सामने से ही बरगला कर उसके पति का अपहरण कर लिया।
मंगलवार को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा पंचायत धनखर
गांव स्थित मजार से पुलिस ने बरामद कर लिया। शव की पहचान परिजनों
ने सदर अस्पताल में किया। मृतक सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के
मड़वा बसहिया पंचायत के सोनबर्षा गांव निवासी अब्दुल अजीज के
पुत्र अख्तर अली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव
को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
बता दें कि छपरा जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के मड़वा बसहिया गांव
निवासी अब्दुल अजीज के पुत्र अख्तर अली (38) बाइक से
अपनी पत्नी अफसाना परवीन के साथ अपने ससुराल
सिवान जा रहे थे, तभी पानी पीने के लिए तरवारा बाजार स्थित
मीठा बाजार में रुक गए। उसी दौरान दो लोग बाइक से वहां पहुंचे
और जान पहचान करते हुए चाय पीने के लिए अपनी बाइक पर
बैठा कर लेकर चले गए। तभी एक व्यक्ति बाइक से अफसाना परवीन
के पास आया और मारपीट करते हुए बोला कि तुम अब अपने पति का
आशा छोड़ दो उसका काम हो गया है। इस घटना के बाद अपहृत
अफसाना परवीन ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर दो अज्ञात
के विरुद्ध अपहरण कर लेने की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए
किसी अनहोनी की आशंका जताई थी।
थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि इस घटना को
लेकर पुलिस संदिग्ध ठिकानो पर छापेमारी कर रही है।
जल्द ही अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करते हुए
अपहृत को सकुसल बरामद कर लिया जाएगा।
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी एवं
अपहृत के बरामदगी के लिए लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी
करते हुए शक के आधार पर चार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है,पुलिस गिरफ्तार लोगों के नाम व पता नहीं बता रही है।
—




Recent Comments