सीवान : सीएम नितीश कुमार को पुरस्कृत किये जाने से जदयू कार्यकर्ताओं में ख़ुशी
———————————————-
✍हुसैगंज से फिरोज हैदर की रेपोर्ट
———————————————-
हुसैनगंज /सीवान : 
“मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शराबबंदी के लिए अणुव्रत पुरस्कार से सममानित किया गया है। यह पुरस्कार जैन धर्म संघ के तरफ से दिया जाता है ।सीएम नीतीश कुमार से पहले यह पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम एवम् गुलजारीलाल नंदा जैसे लोगों को दिया जा चूका है।” उक्त आशय की जानकारी देते हुवे जदयू राज्य परिषद सदस्य विजय प्रसाद वर्मा ने कहा कि इस पुरस्कार ने साबित कर दिया है कि नितीश कुमार की शराबबंदी पुरे देश को अच्छाई की राह दिखाने का कार्य कर रही है। श्री वर्मा ने कहा कि सीएम बिहार को नई उचाई पर पहुचाने का काम किए है ।बिहार के साथ पुरे देश के लोगों ने शराबबंदी को सराहा है ।अतः सीएम नीतीश कुमार को ह्रदय की गहराइयों से बधाई।
बधाई देने वालों में सीवान जिला जदयू अध्यक्ष इन्द्रदेव सिंह पटेल , पूर्व जिला अध्यक्ष मुर्तजा अली कैसर,  जदयू राज्य परिषद अनीता कुशवाहा, जिला प्रवक्ता निकेश चन्द्र तिवारी,जदयू जिला महासचिव संगीता पटेल, जदयू हुसैनगंज प्रखंड प्रमुख राकेश बिहारी, जयनाथ यादव, प्रभुनाथ महतो व लाल बाबू कुशवाहा शामिल हैं।