बलुआ टाल निवासी अखिलेश्वर प्रसाद सिंह व उनकी पत्नी आशा देवी के के खाते से 1.7 लाख उड़ाए

मोतिहारी: शहर के बलुआ टाल निवासी अखिलेश्वर प्रसाद सिंह व उनकी पत्नी आशा देवी के खाते से एक लाख सात हजार की निकासी कर ली गई है। इस सिलसिले में अखिलेश्वर ने नगर थाना में आवेदन दिया है।
पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि राजा बाजार स्थित आईडीबीआई बैंक के खाता से 7 हजार व उनकी पत्नी के खाते से 60 हजार की ऑन लाइन खरीदारी की गई है।
इस मामले मेंबैंक के अधिकारी से शिकायत की गई। परंतु, कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने कहा है कि इस मामले में बैंक अधिकारियों के भूमिका की भी जांच की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments