परवेज अख्तर/सीवान। मैरवा-सिवान हाईवे के लक्ष्मीपुर ओवर ब्रिज पर रविवार को एक बाइक सवार एसी मैकेनिक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के मुरैड़ा गांव निवासी हफीज अंसारी के पुत्र रईस अंसारी (27 वर्ष) के रूप में हुई। वह अपने भतीजे के साथ बाइक से सिवान काम करने जा रहा था। इसी दौरान बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गया। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया करीब दो घंटे तक सड़क दम रहने के बाद स्थानीय पुलिस व अधिकारियों के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ।जानकारी के अनुसार दरौली थाना क्षेत्र के हफीज अंसारी का पुत्र रईस अंसारी अपने भतीजा शहाबुद्दीन अंसारी के साथ सिवान एसी मैकेनिक का काम करने जा रहा था। उसके साथ गांव का एक अन्य युवक दूसरी बाइक से सिवान जा रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मीपुर ओवर ब्रिज पर सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की बाइक दूर जाकर गिरी। बाइक चालक रईस अंसारी का हेलमेट हवा में उछाल कर दूसरी तरफ जाकर गिरा,लेकिन वह ट्रक में फंसकर घसीटता रहा। उसका शव क्षत विक्षत हो गया, उसी बाइक पर पीछे बैठा मृत रईस क का भतीजा शहाबुद्दीन बाइक से गिर गया और उसे हल्की चोट आई। उस समय घना कोहरा और ठंड की स्थिति थी। आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की तो चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उधर मृतक के भतीजा की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। वहीं पीछे से बाइक से आ रहे हैं उसके साथी ने जब रईस का शव देखा तो उनके होश उड़ गए, वे दहाड़े मारकर रोने लगे। दुर्घटना की जानकारी होते ही राजद प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत यादव के अलावा भाकपा माले कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार और अंचलाधिकारी राहुल कुमार दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान मृतक के स्वजन भी वहां पहुंच गए। बदहवास मृत रईस की मां की चीत्कार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखे छलक पड़ीं। लोग उन्हें सांत्वना देकर समझने की कोशिश में जुट गए।




Recent Comments