मढ़ौरा ।
थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में बैंक से रुपया निकाल कर जा रहे एक व्यक्ति के डिक्की से 60 हजार रुपये अराधियों ने गायब कर दी । मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति एसबीआई मढ़ौरा शाखा से 60 हजार रुपये निकाल कर अपने घर वापस लौट रहा था । इसी दौरान मिर्जापुर में बाइक खड़ी कर मिठाई खरीदने के लिये रूका था । तभी पीछे से प्लसर बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने डिक्की तोड़कर 60 रुपये निकाल कर भाग निकले । मामले में पीड़ित की सुचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है ।