दर्द के मरीजों को फिजियोथेरेपी से मिलता हैं राहत : डॉ. निशंधिता राज


मढ़ौरा(सारण)। अत्याधुनिक मशीनों व व्यायाम के जरिए दर्द के रोगियों के इलाज के लिए मढ़ौरा_अमनौर स्टेट हाइवे से सटे मढ़ौरा नगर के पुरानी बाजार के पास पारस फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारम्भ हुआ। रविवार को नए सेंटर की विधिवत पूजन के साथ शुरूआत के बाद सेंटर की संचालिका डॉ. निशंधिता राज ने बताया कि यहां आने वाले मरीजों को व्यायाम के साथ ही दर्द में राहत देने के लिए अल्ट्रासोनिक (यू. एस.), टेन्स, आई.एफ.टी, हाइड्रोकोलेटर, आई. आर. लैंप, सोल्डर व्हील, पुल्ली, फिंगर लैडर, ट्रक्शन, बॉडी विवरेटर, मसल स्टूलमेंटर, थेराबैंड, वैक्स बाथ, जिम बॉल वेट कॉफ के साथ कई अन्य अत्याधुनिक मशीन लगाई गई हैं। यह घुटनों में गठिया, कमर में दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों का दर्द, सेरिब्रल पैल्सी, बच्चों का समय से न चल पाना, सियाटिका, कंधे का दर्द जैसी शिकायतों को दूर करने के लिए असरदार तरीका है। इस मौके पर समाजसेवी सुजीत प्रियदर्शी पप्पू, जितेंद्र सिंह, नीतू कुमारी, निशांत राज, राहुल कुमार, नंदन कुमार, सोनू कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।