अप्रैल फूल की जगह अप्रैल कुल मनाया फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया ने, लोगों ने सराहा
1 अप्रैल को युवाओं की सामाजिक की टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया ने मूर्ख दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मंटू कुमार यादव के नेतृत्व में एक नई पहल करते हुए अप्रैल फूल की जगह अप्रैल कूल मुहिम के द्वारा शहर के राजेंद्र सरोवर में पीपल का वृक्ष लगाकर लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर एनएसएस के पूर्व समन्वयक विद्यावाचस्पति त्रिपाठी ने युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मुहिम पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत ही उपयोगी है ।

बाद में इस मुहिम से ग्रामीण क्षेत्र से भी युवाओं की टोली जुड़ती गई जिसमें अगौथर सुंदर से मकेसर पंडित ने सिउरी से रो

हीत कुमार एंव रोहन ने सिसवॉ से सुनीता कुमारी अलोनी से रोशन धोनी एंव उनकी बहन रिया रॉय एवं मृत्युंजय ,धनौती से एस पी यादव ने तो भैंसमारा से प्रीति प्रियंका एवं सपना , भजौना से मनीष कुमार एवं उनके ग्रुप के साथियों ने लोहरी से रंजीत कुमार छपरा शहरी क्षेत्रों में भी श्याम चौक से अर्जुन कुमार ब्लड बैंक के धर्मवीर कुमार दहियावां टोला से क्षमा एवं उनके माता-पिता ने प्रभुनाथ नगर से सोनाली सिन्हा एवं उनकी मां ने सिवान के मोड़ा से प्रीति पर्वत एवं प्रियंका पर्वत वहीं दूसरे राज्यों में भी हरियाणा से पूजा मलिक तो झारखंड से विकास कुमार छत्तीसगढ़ से प्रज्ञा पांडे आदि सैकड़ों युवाओं ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अप्रैल फूल को अप्रैल कूल में बदल दिया ।
इस अवसर पर रचना पर्वत ,प्रिंस कुमार दीपा कुमारी ,मोहम्मद शमशाद आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।।।।